geography class 12

12th class geography long questions answers | geography subjective question

 

pdf download, free pdf, download link, download pdf for free

geography subjective question answer for board exam , geography model paper , geography class 12th, geography important question for board exam. geography ka vvi subjetive question. geography ka model paper. Bihar board model paper . geography ka subjective question geography important question geography question paper . the previous paper of geography class 12th. class 12th important question 

pdf link has been given below


1. प्रशासनिक नगर क्या है ?

What is an administrative town ? Give Suitable Examples ?

2.उपभोक्ता वस्तु उधोग को उदाहरण सहित परिभाषित करें।

Define Consumer Goods Industry With Examples.

3. उष्मा द्वीप क्या है ? वर्णन करें।

What is Heat islands ? Describe it.

4. पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर – दक्षिण गलियारा के बारे में संक्षेप में लिखें।

Write in short east – west and north south corridor ?

5.प्रवास से संबंधित किन्हीं तीन प्रतिकर्ष कारकों का उल्लेख करें।

Mention any three push factors related to migration ?

6.ग्रामीण अधिवासों की चार विशेषताओं का उल्लेख करें।

Mention four characteristics of rural settlements.

7.कृषि ऋण प्रदान करनेवाली चार संस्थाओं के नाम लिखिए।

Name any four agencies providing agricultural loans?

8.उदारीकरण के चार लाभों को लिखें।

Write the four advantage of liberalization ?

9.परमाणु ऊर्जा कैसे पैदा की जाती है।

How is atomic energy produced ?

10.फुटकर व्यापार सेवा से आप क्या समझतें है।

What do you understand by retail trading services ?

11.जनसंख्या परिर्वतन के तीन घटक कौन है ?

What are the three components of population change?


12. सतत विकास की क्या आवश्यकता है?

What is the need of sustainable development ?

13. भारत के बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारणो को स्पट करें।

Clasify the two reason of decreasing sex ratio of Indian children.

14. भारत के सभी पत्तन व्यापारिक नगर है? कैसे?

All the ports of India is commercial trade city How? Explain it?

15. बहुउदेशीय नदी घाटी योजनाओं से क्या लाभ है?

What is the benefit of multi purpose river Project?

16. आयात और निर्यात से आप क्या समझते है? भारत से आयातित और निर्यातित वस्तओं के नाम

लिखे?
What do you mean by export and import? Write the name of
exported and imported items of India.

17. जनसंख्या परिवर्तन होने के किन्ही तीन कारणों का उल्लेख करें?

Mention any three reasons of change in population

18. उपग्रह संचार क्या है?

What is satellite communication?

19. कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग में अंतर स्पष्ट करें?

Classify the difference between cottage industry and small scale
industry?

20. आकृति के आधार पर ग्रामीण बस्तियो का वर्गीकरण प्रस्तुत करे?

Present the classification of Rural settlement on the basis
ofshape?

21. साझा संपत्ति संसाधन से आप क्या समझते है?

What do you mean by common properly resources?

22. राष्ट्रीय महामार्ग की संक्षिप्त टिप्पणी लिखे?

Write short notes on National highway?

23. अनुदान क्या है?

What are subsidies?

24. स्मॉग किसे कहते है?

What is Smog?


Answers (उतरमाला)
1. कार्यों
के
आधार पर कुछ नगर प्रशासन के केन्द्र होते हैं।
यहाँ प्रदेश का मुख्य
प्रशासनिक कार्यालय होता है। विश्व के प्रायः सभी देशों एवं प्रांतों की राजधानियाँ
प्रशासनिक नगर के रूप में कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए -पटना, राँची, नई दिल्ली,
लंदन, मास्को, वाशिंगटन डीसी आदि ।
2. से उद्योग जिनके उत्पाद का उपभोग प्रत्यक्ष रूप से या सीधे उपभोक्ताओं द्वारा किया
जाता है. उपभोक्ता वस्तु उद्योग कहलाता है । उदाहरण -विस्कूट उद्योग, दंतमंजन, पंखा,
पावरोटी उद्योग आदि ।
3. नगरों के मध्यवर्ती भाग में जिसे केन्द्रीय बाजार क्षेत्र कहा जाता है, ऊंची-ऊंची ईमारतें बनी होती हैं। कंक्रीट के इन ढाँचों में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों को आना जाना होता है। बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के कारण यहाँ अपेक्षाकृत अधिक गर्मी होती है, जिसे ऊष्मा द्वीप’ कहा जाता है।
4. देश भारत में पूर्व -पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण के सुदूर भागों को जोड़ने के उद्देश्य से उच्च गुणवता वाली सड़क बनाई गई है, जिसे पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा नाम दिया गया है। उत्तर दक्षिण गलियारा श्रीनगर से कन्याकुमारी :-4000 km तथा पूर्व पश्चिम गलियारा सिलचर से पोरबंदर :-3300 km.लम्बी है।

5. प्रवास से संबंधित तीन कारक निम्न है:
(i)बाढ़ सूखा, सुनामी, तूफान जैसे प्राकृतिक कारक
(II)आतंकवाद एवं नक्सलवाद जैसे मानवीय कारक
(II) शिक्षा रोजगार के कम अवसर एवं स्वास्थ्य सूविधाओं की कमी ।

6. ग्रामीण अधिवास की चार विशेषताएं निम्न है:
(1) ग्रामीण अधिवासों के निवासियों को भरण-पोषण प्राथमिक क्रियाकलापों यथा
कृषि तथा पशुपालन आदि के द्वारा
(II)इन अधिवासों का आकार छोटा होता है।
(II) जनसंख्या का घनत्व कम होता है।
(IV)ग्रामीण अधिवासों में मकान विखरे हुए होते है।

7 कृषि ऋण प्रदान करनेवाली चार संस्थएँ निम्न है:-
(1)सरकारी सहकारी समितियां
(II) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(III) कृषि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास बैंक
৪ उदारीकरण के चार लाभ निम्न है:-

i. औधोगिक लाइसेंस व्यवस्था का समापन
ii. विदेशी तकनीकों का निःशुल्क प्रवेश
ii.विदेशी निवेश की सुविधा
iv. खुला व्यापार

9. परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए यूरेनियम तथा थोरियम की आवश्यकता होती है। परमाणु शक्ति केन्द्रों
में नाभिकीय विखंडन के द्वारा परमाणु ऊर्जा उत्पन्न की जाती है।
10. ये वह व्यापारिक क्रियाकलाप है जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से संबंधित है। छोटे
व्यापारियों के मध्य होने वाले व्यापार को फुटकर व्यापार सेवा कहते हैं । फेरी,रेहड़ी, द्वार से द्वार,फुटकर
बिक्री के उदाहरण है।
11. जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक निम्न है:
i. जन्मदर
i. मृत्यु दर
ii. प्रवास
प्रतिहजार जनसंख्या पर होने वाले जन्म और मृत्यु को क्रमशः जन्मदर एवं मृत्युदर कहते है। लोगों का एक
क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं।

12 सतत विकास की निम्न आवश्यकता है
(i) भावी पीढी के लिए प्राकृतिक संसाधनों का सावधानी से उपयोग।
(ii) जीवन स्तर में सुधार।

(iii) प्रदुषण पर नियंत्रण।

(iv) प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण

13. भारत के बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारण निम्नलिखित है:-

1:- भरूण हत्या

2:-पुरुष प्रधान समाज

14. व्यापारिक नगर वे हे जो आर्थिक क्रियाकलाप के केंद्र होते है
भारतीय पत्तन भी विशाल भाषा में घरेलू के साथ-साथ विदेशी व्यापार का निपटान कर रहे हैं
अधिकतर पतन आधुनिक अवसंरचना से लेस है। वे सडक और रेलमाग्गों से जुडे है। इसलिए भारत
के सभी पतन व्यापारिक नगर है।

 

15. नदी घाटी परियोजनाएं न केवल हमारे मनोरंजन एवं पर्यटन के उपयुक्त क्षेत्र है बल्कि यह अनेक उद्देश्य की पूर्ति करती हैं इसलिए इसे बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ कहते हैं जैसे दामोदर
घाटी भाखडा नांगल, हीराकुड कोसी, रिहंद, मयूराक्षी , तुंगभद्रा, नागार्जुन सागर चंबल और गंडक
बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं, यह परियोजनाएँ निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति करती है:-
1. आस-पास के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा प्रदान करती है ।
2. बाढ़, नियंत्रण करती है।
3. सस्ती बिजली उत्पन्न करती है। मत्स्य उद्योग का विकास इनके द्वारा होता है।
16. जब बाहर से कोई सामान देश में लगाया देश में मंगाया जाता है तो इस क्रिया को आयात कहते
है। जब कोई वस्तु दूसरे देश या विदेशी बाजार में बेची जाती है तो इसे उस वस्तु का निर्यात
कहते है। भारत में आयात तथा नियात कहते है। भारत मे आयातित तथा निर्यातित वस्तुओं का
उदाहरण निम्नलिखित है:-
निर्यातित वस्तुएं
1. सूती वस्त्र
2. आभूषण और हीरे-जवाहरात
3.कृषि उत्पाद
4.रासायनिक उत्पाद
आयातित वस्तु
1. खनिज तेल,
2. मशीनरी
3. मोती
4. सोना और कीमती रत्न
5. उर्वरक,रसायन
अलौह धातुएँ
8. कृत्रिम रेशे
5.इंजीनियरिंग
7 वर्ग उत्पाद और खनिज
9.चाय
17. जनसंख्या में परिवर्तन के तीन कारण है:-
1. जन्म
2.मृत्यु
3.प्रवास
जब किसी क्षेत्र में जन्म लेने वाले तथा मरने वाले लोगो की सख्या बढ या घट जाए तथा बाहर से
बडी संख्या में लोग आकर बस जाएं या अपने क्षेत्र को छोड़कर बाहर चले जाए तो जनसंख्या में
परिवर्तन होता है।
18. उपग्रह के माध्यम से होने संचार को उपग्रह संचार कहा जाता हूँ। इसके द्वारा तकनीकी के क्षेत्र मे
एक नवीन युग का आरंभ हुआ है पृथ्वी की कक्षा में कृत्रिम उपग्रहों कके सफलतापूर्वक प्रेक्षण के
कारण ग्लोब के उन दुर स्थित लोगों को जोड़ा गया जिनका यथास्थान सत्यापन सीमित था ।
19. कुटीर उद्योग और लद्यु उद्योगों में अंतर का आधार है। तकनीक और कार्यस्थल लद्यु उधोगों में
ऊर्जा चलित आधुनिक मशीनों का उपयोग होता है। जबकि कुटीर उद्योग में सुधार उपकरणों से छोटे-छोटे सामान बनाए जाते है कुटीर उधोग के उदाहरण है अचार चटनी चटाइयाँ, बर्तन इत्यादि जबकि लघु उद्योगों के पेय नमकीन पावरोटी उदाहरण है।- रेडीमेड कपड़े , खिलौने कढ़ाई दरी इत्यादि
20. आकृति के आधार पर बस्तियों को निम्नलिखित चार प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है।
1. गोलाकार या वृताकार बस्तियाँ
2. रैखिक या रेखाकार बस्तियाँ
3. चौकोर या आयताकार बस्तियाँ
4. सीढ़ीनुमा बस्तियाँ
21. साझा संपति संसाधनों को सामुदायिक प्राकृतिक संसाधन भी कहा जा सकता है जहाँ सभी सदस्यों
को इसके उपयोग का अधिकार होता है तथा किसी विशेष के संपति अधिकार न होकर सभी
सदस्यों के कुछ विशेष कर्तव्य भी है। सामुदायिक वन , चारागाह , ग्रामीण जलीय क्षेत्र तथा
अन्य सार्वजनिक स्थान साझा संपति संसाधन के उदाहरण है जिसका उपयोग एक परिवार से
बड़ी इकाई करती है। तथा यह उसके प्रबंधन के उच्च दायित्वों का निवर्हन करती है।
22. राजमार्ग महामार्ग दुरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़क होती है। इनका निर्माण इस प्रकार
से किया जाता है कि अबाधित रूप से यातायात का आवागमन हो सके इसकी चौडाई 60 या 80
मीटर तक रखी जाती है।
23. अनुदान सरकार द्वारा किसी उद्योग के विकास के लिए दिया जाने वाला कर में छूट है जिससे
विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। इससे देश में माल का मूल्य कम रहता है और सस्ता होने के
कारण उसका विकय बढ़ता है इससे उत्पादन में वृद्धि होती .
24. धूल , धुआँ और कटरा के मिश्रित रूप को( धुआँसा) कहते है
शीतल और नम जलवायु के स्थान में और शहरों के पास इसका होना सामान्य घटना है नाइट्रोजन के ऑक्साइड, कार्बनिक यौगिकों के अणु और ओजोन से युक्त यह स्मॉग बहुत हानिकारक है इससे ऑख, नाक, गले . फेफड़े . और हृदय, की बीमारियां फैलती है। वर्तमान समय में स्मॉग दिल्ली की प्रमुख समस्या बनी हुई है जिसके कारण खेतों के अधकट फसलों को जलाया जलाया जाना, सीमेंट उद्योग से निकलने वाले धूलकन तथा वाहनों के धुएँ है।

to download pdf click here


download pdf

1 thought on “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *